घरघोड़ा :छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार समुदाय मध्य पालकों से समन्वयता स्थापित कर विद्यालय में विद्यार्थियों को लेकर शिक्षा का वातावरण बनाने के दृष्टिकोण से पालक छात्र, शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों द्वारा बैठक आयोजित की गयी ; जिसमें अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की जानकारी छात्राओं एवं उनके पालकों को दी गयी |जाति आय निवास आधार सिडिंग, के. वाय. सी.कराने,पाठ्यक्रम पूर्णता संबंधित चर्चा पर शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम पूर्ण कर पुनः पाठ्यक्रम को पुनरावृत्ति किए जाने पर पालकों एवं शाला प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय के प्रति हर्ष व्यक्त किया गया| इस अवसर पर गौ विज्ञान परीक्षा मे शामिल छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को उपहार प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया | जिससे छात्राओं के मध्य उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ |बैठक मे पालकों की उपस्थिति उत्साहजनक रही |प्रधानपाठक अखिलेश कुमार मिश्रा ने छात्रवृति आय जाति प्रमाणपत्र से संवंधित जानकारी पालकों को देते हुए यथा समय में कार्य करने पर जोर दिया |

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश