बालोद।
जिले के ग्राम दुगली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी के ऐतिहासिक एवं सफल समापन के पश्चात भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा जिला प्रशासन के लिए एक विशेष आभार एवं सम्मान समारोह का आयोजन संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया।
इस अवसर पर जंबूरी के सफल क्रियान्वयन में विशेष सहयोग देने वाले जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन तथा जिला मुख्य आयुक्त श्री राकेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्तर के इस विशाल आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न करना जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग के बिना संभव नहीं था। ग्राम दुगली में देशभर से आए रोवर–रेंजर्स के लिए की गई व्यवस्थाओं की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है।

समारोह के दौरान अतिथियों ने जंबूरी की सफलता के स्तंभ रहे प्रशासनिक नेतृत्व को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस क्रम में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सम्मान प्रदान किया गया।
जंबूरी के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, नगरीय निकाय, वन विभाग, जनसंपर्क विभाग सहित अन्य सहयोगी विभागों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जंबूरी का सफल आयोजन टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार के आयोजनों से जिले के युवाओं में अनुशासन, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।
कार्यक्रम का संचालन श्री के.एल. गजेंद्र द्वारा किया गया।

More Stories
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा
छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कानमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला – धान खरीदी की तारीख बढ़ी, अब 5 और 6 फरवरी को भी खुले रहेंगे केंद्र
संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं