February 5, 2026

ग्राम भेजा जंगली में ग्लोबल गुरुकुलम ट्रस्ट के प्रशिक्षण स्कूल का भव्य भूमिपूजन संपन्न

खबर शेयर करें

बालोद
शुक्रवार को ग्राम भेजा जंगली में ग्लोबल गुरुकुलम ट्रस्ट, नई दिल्ली के तत्वावधान में प्रस्तावित प्रशिक्षण स्कूल का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल में शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एन. के. सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस), अध्यक्ष – भारतीय शिक्षा बोर्ड, भारत सरकार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जी. आर. राणा, पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग (छत्तीसगढ़ शासन), बृजेश कुमार पांडे (ब्यूरो चीफ, दैनिक भास्कर बालोद), शीला यादव (सरपंच, ग्राम पंचायत बड़भूम) तथा मेघनाथ सलाम (पूर्व प्रदेश सदस्य, अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा छत्तीसगढ़) शामिल रहे।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच बलराम गोटी, सहदेव कुमार हिड़को, रामलाल जुर्री, मेघनाथ कोवाची, मान सिंह ठाकुर, डॉ. मन मंडावी, सीताराम कुरेटी, नागेश्वर सलाम (पंच), अंकित सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अतिरिक्त पंचगण शकुन बाई, चमेली बाई, ममता जामदार, रोशनी कुरेटी, सुनीता बाई, भुनेश्वरी बाई, अनीता सलाम, हसीना बाई, चंद्रिका बाई, साथ ही हेमराज कोवाची, भूपेंद्र कुमार, तोमन लाल, विष्णु राम एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि प्रस्तावित प्रशिक्षण स्कूल आदिवासी क्षेत्र के बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा संस्कार आधारित प्रशिक्षण का एक सशक्त केंद्र बनेगा। इससे आदिवासी अंचल में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठेगा और सामाजिक व बौद्धिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में हुआ।