बालोद जिला के ग्राम अंगारी में 76वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक शाला अंगारी परिसर में किया गया, जिसमें ग्राम के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम की कार्यवाहक सरपंच श्रीमती धनेश्वरी निषाद रहीं, जबकि अध्यक्षता श्री किशन लाल साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच जागेश्वर पटेल, पंच गंगाधर साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सुग्रीव सिंहा एवं विजय सोन खुटिया के प्रतिनिधिगण मंचासीन रहे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गीत, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने संविधान, देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित ग्रामीणों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर समाजसेवी किशनलाल साहू ने प्रेरणादायक पहल करते हुए प्राथमिक शाला के 40 विद्यार्थियों को स्कूल बैग भेंट किए। अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व, अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बच्चों से संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधान अध्यापक ने सभी अतिथियों, ग्रामवासियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्राम अंगारी में आयोजित यह गणतंत्र दिवस समारोह एकता, अनुशासन और देशभक्ति का सशक्त प्रतीक बनकर सभी के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को और अधिक प्रबल कर गया।

More Stories
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा
छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कानमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला – धान खरीदी की तारीख बढ़ी, अब 5 और 6 फरवरी को भी खुले रहेंगे केंद्र
संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं