सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा, अति० पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश प्रसाद चंदेल एवं एसडीओपी श्री अविनाश मिश्रा के द्वारा लगातार शराब में संलिप्त अपराधियो एवं आदर्श आचार सहिंता के संबंध में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सारंगढ़ सिटी में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी भावना सिंह के मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के टीम द्वारा अवैध शराब पर रोक लगाने हेतु मुखबिर सूचना पर आरोपीगण के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत निम्न कार्यवाही किया गया-

(1) अप०कं०- 393/2024 धारा 34 (1) क आबकारी एक्ट में आरोपी आकाश कुमार यादव पिता राजू यादव उम्र 26 वर्ष सा० ग्राम दमदरहा चौकी कनकबीरा थाना सिटी कोतवाली सांरगढ से अवैध गोवा व्हिस्की एवं देशी प्लेन शराब जुमला 4.320 लीटर कीमती- 2320 रू० विधिवत कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
(2) अप०कं0-394/2024 धारा 34 (1) क आबकारी एक्ट में आरोपी रामरतन बरिहा पिता धनसू बरिहा उम्र 37 वर्ष सा० सालर चौकी कनकबीरा थाना सिटी कोतवाली सांरगढ से अवैध गोवा फ्रंटलाईन विस्की एवं देशी प्लेन शराब जुमला 4.500 लीटर कीमती-3490 रू० को विधिवत कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
(3) अप०कं०- 395/2024 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट में आरोपी
छबीलाल पटेल पित्ता स्व०बरत राम पटेल उम्र 55 वर्ष सा० मल्दा-ब थाना सिटी कोतवाली सांरगढ से अवैध काला रंग के बैग में भरा 79 नग देशी प्लेन मदिरा 180 एमएल वाली जुमला 14 लीटर 220 एमएल कीमती-7110 रु० एवं परिवहन करते मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक- सीजी-13एएक्स-1687 कीमती 40,000 रू० विधिवत कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भावना सिंह, सउनि. चक्रधर सिंह राठौर, प्र०आर०-01 केशव प्रसाद देवता, आरक्षक 134 पुरूषोत्तम राठौर, 328 भुनेश्वर चंन्द्रा, 263 योगेश कुर्रे, 214 विक्रम सिंह सिदार, 161, अजय लहरे एवं समस्त स्टाफ द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।


More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन