बालोद।
जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायतों, स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों, छोटे बच्चों एवं आम नागरिकों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत स्वच्छता शपथ, रैली, हाथ धुलाई, मानव श्रृंखला, घर-घर कचरा संग्रहण, सार्वजनिक स्थलों एवं सड़क किनारों की साफ-सफाई जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत डौंडी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मंडले के निर्देशन में ग्राम पंचायत ठेमाबुजुर्ग स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में विद्यार्थियों को सूखा कचरा एवं गीला कचरा के पृथक्करण की जानकारी गतिविधियों के माध्यम से विस्तारपूर्वक दी गई।
इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छ भारत मिशन का प्रतीक चिन्ह बनाते हुए मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया, जिससे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का प्रभावी प्रचार-प्रसार हुआ। कार्यक्रम में खंड समन्वयक डी.एस. यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें हैं |

More Stories
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा
छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कानमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला – धान खरीदी की तारीख बढ़ी, अब 5 और 6 फरवरी को भी खुले रहेंगे केंद्र
संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं