February 4, 2026

रजत महोत्सव के तहत बालोद कोषालय में पेंशन व लंबित वेतन प्रकरणों का किया गया निराकरण

खबर शेयर करें

बालोद।
छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपूर्ण प्रदेश में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय, कोष, लेखा एवं पेंशन संभाग दुर्ग के मार्गदर्शन में आज 28 जनवरी को जिला कोषालय अधिकारी कार्यालय बालोद में रजत महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बालोद जिले में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, लंबित वेतन निर्धारण जांच का अनुमोदन किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त एवं मृत्यु पश्चात लंबित पेंशन प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के पेंशन एवं वेतन निर्धारण से जुड़े लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निपटाया गया।

शिविर में संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय के उप संचालक देवेन्द्र चेबे, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी खम्हन गोस्वामी, जिला कोषालय अधिकारी मुकुंद सिंह भारद्वाज, सहायक कोषालय अधिकारी रोशन मांझी, सोमेश सोरी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

रजत महोत्सव के तहत आयोजित इस शिविर से कर्मचारियों एवं पेंशनधारकों को बड़ी राहत मिली है तथा प्रशासन की संवेदनशील और जनहितैषी कार्यप्रणाली का परिचय मिला है।