February 4, 2026

अमृत सरोवर भालूपानी में रोजगार योजनाओं को लेकर पंचायत का संवाद कार्यक्रम

खबर शेयर करें

125 दिन काम की गारंटी को लेकर परधीयापाली में ग्रामीणों से सीधा संवाद

VB G RAM जी योजना पर अमृत सरोवर भालूपानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 जनवरी 2026 : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार ब्लॉक बरमकेला अंतर्गत ग्राम पंचायत परधीयापाली के अमृत सरोवर भालूपानी में सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक के संयुक्त तत्वावधान में पंचों एवं ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को VB G RAM जी योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही शासन द्वारा प्रदान की जा रही 125 दिन कार्य की गारंटी के बारे में अवगत कराया गया और अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया गया।
संवाद कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों को कार्य के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अलावा कमजोर वर्ग की महिलाएं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों के सदस्यों को रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


कार्यक्रम के अंतर्गत बैनर एवं पम्पलेट के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, जिससे ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की बात कही।