बालोद | छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त की राशि जारी करते हुए प्रदेश की 68.47 लाख महिलाओं को 641 करोड़ रुपये का सीधा लाभ प्रदान किया। योजना की राशि डीबीटी माध्यम से सीधे महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की गई।
बालोद जिले के ग्राम देवारभाट की महिलाओं ने अपने खातों में 24वीं किस्त की राशि प्राप्त होने पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्राम देवारभाट की लाभार्थी महिला सुमन देवांगन ने कहा कि
महतारी वंदन योजना से हमें हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है। इससे घर की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है। मुख्यमंत्री का हम दिल से धन्यवाद करते हैं।

वहीं एक अन्य लाभार्थी महिला टिकेश्वरी ने कहा कि
इस योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। छोटे-छोटे खर्चों के लिए अब किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
योजना से जुड़ा डाटा एक नजर में
योजना प्रारंभ : वर्ष 2024
कुल लाभार्थी महिलाएं : 68.47 लाख
मासिक सहायता राशि : ₹1000
24वीं किस्त की कुल राशि : ₹641 करोड़
राशि अंतरण माध्यम : डीबीटी (सीधा बैंक खाते में)
महिलाओं ने कहा कि महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की एक सराहनीय पहल है, जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मानजनक जीवन की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न