पिथौर/भगतदेवरी : खबर निरीक्षण
भगत देवारी से सावित्रीपुर लगभग 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित है,इस क्षेत्र में यहां शबरी पूजा महोत्सव को बड़े ही व्यापक और भव्य रूप में मनाया जाता है l
शबरी पूजा के आयोजन के लिए यह गांव पूरे क्षेत्र विशेष में पहचान रखता है l
ग्राम सावित्रीपुर के लोगो का कहना है कि ये शबरी पूजा को 25 से 30 वर्ष पहले से करते आ रहे हैं और इस वर्ष यहां शबरी माता की मूर्ति की स्थापना किया जा रहा है l
यह आयोजन माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर त्रिदिवसीय आयोजित होता रहा है l
इस वर्ष यह आयोजन दिनांक 30 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक संपन्न होगा l
आयोजन अनुसार कार्यक्रम प्रथम दिवस शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को कलश स्थापना एवं शबरी की मूर्ति स्थापना की जाएगी l
कलश यात्रा में ग्राम की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किए,जिससे पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया।
शबरी पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए गांव सहित आस-पास एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है l
महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रम 31 जनवरी 2026 दिन शनिवार को हरी संकीर्तन नाम यज्ञ प्रारंभ में आमंत्रित मण्डली 1.जय जगन्नाथ संकीर्तन मण्डली सावित्रीपुर(मांझा पारा),2.श्री राधा माधव संकीर्तन मण्डली सावित्रीपुर(ऊपर पारा),3.गौरी महिला संकीर्तन मण्डली काले,4.श्री श्री राधा कृष्ण महिला संकीर्तन मण्डली सागुनढाप तथा 1 फरवरी 2026 दिन रविवार पूर्णाहुति एवं समापन,महाप्रसाद वितरण किया जाएगा l
शबरी पूजा महोत्सव के अवसर पर विशेष आकर्षण के रूप में भव्य मीना बाजार का आयोजन किया गया है जहां बच्चों एवं ग्रामीणों के लिए मनोरंजन एवं खरीदारी की विशेष व्यवस्था रहेगी l
शबरी नारायण मेला समिति सावित्रीपुर के अध्यक्ष बारिक लाल भोई(विजेमाल),उपाध्यक्ष देवराज नागवंसी(तिलंजनपुर),कोषाध्यक्ष जगदीश बाघ(सावित्रीपुर),सचिव संम्भूनाथ गनिक(सावित्रीपुर),सहसचिव पाण्डव भोई(सावित्रीपुर),चपरासी दुर्योधन गनिक(सावित्रीपुर),समस्त पदाधिकारी सदस्य मधुबन भोई,चंद्रहास बिशी,चित्रसेन भोई,लक्ष्मीनारायण बाघ,सरजू धुबल,अर्जुन विशाल,गजाधर साय,मदन भोई,अरुण धूबल,शुकलाल भोई,जलंधर साण्ड,दलराम भोई,जोगेंद्र धुबाल,दुर्योधन भोई,मोहित भोई,बलिराम धुबल,बिरेंद्र बुड़ेक,हरेकृष्ण भोई एवं महाबली धुबल l
ग्राम वासियों एवं आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर शबरी पूजा महोत्सव में शामिल होने की अपील किए है l

More Stories
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा
छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कानमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला – धान खरीदी की तारीख बढ़ी, अब 5 और 6 फरवरी को भी खुले रहेंगे केंद्र
संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं