बालोद पुलिस में कार्यरत प्रधान आरक्षक संतोष कुमार शर्मा दिनांक 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय बालोद में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाओं के साथ ससम्मान विदाई दी गई।

विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, डीएसपी माया शर्मा, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा, समस्त कार्यालयीन स्टाफ सहित शर्मा की पत्नी, पुत्र एवं पुत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग सेलिब्रेशन के साथ उन्हें श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

प्रधान आरक्षक संतोष कुमार शर्मा वर्ष 1986 में आरक्षक पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने 39 वर्ष 5 माह 24 दिन की लंबी सेवा अवधि में निरंतर लगन, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रधान आरक्षक पद तक पदोन्नति प्राप्त की। विदाई समारोह के दौरान शर्मा ने अपने सेवाकाल से जुड़े अनुभव साझा किए, जिन्हें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहा।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न