बालोद के भाजपा नेताओं की केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया
बालोद।
केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर बालोद जिले के भाजपा नेताओं में उत्साह देखने को मिला। जिला मुख्यालय स्थित कलाकेंद्र में बालोद मंडल एवं जुंगेरा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट भाषण का सीधा प्रसारण देखा-सुना गया। इसके पश्चात भाजपा नेताओं ने बजट को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक और दूरगामी बताया। यह बजट ‘कर्तव्य भवन’ में तैयार किया गया पहला बजट है, जो राष्ट्र को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बजट को जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला बताते हुए कहा कि यह बजट सार्वजनिक निवेश, सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन, कृषि-ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग विस्तार और रोजगार सृजन को गति देगा।
मेडिकल कॉरपोरेशन प्रदेश अध्यक्ष दीपक मास्क ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। नदियों में जलमार्ग परिवहन को बढ़ावा देकर परिवहन लागत घटाने और महंगाई पर नियंत्रण की योजना महत्वपूर्ण साबित होगी।
जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य का उल्लेख करते हुए नेताओं ने कहा कि यह बजट “अवसरों का राजमार्ग” है, जिसमें सनराइज सेक्टर, रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनरल्स, हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, हाई-स्पीड रेल और डेटा सेंटर हब पर विशेष जोर दिया गया है।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्णकांत पवार ने इसे युवा शक्ति बजट बताते हुए कहा कि ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन, खेलो इंडिया मिशन और स्किल डेवलपमेंट से युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी ठाकुर और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. मोना टुवानी ने कहा कि महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को सशक्त करने, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण तथा डेयरी व कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने जैसे प्रावधान समाज के समग्र सशक्तिकरण की दिशा में अहम हैं।
पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने मध्यम वर्ग के लिए आयकर छूट, मानक कटौती बढ़ाने और वरिष्ठ नागरिकों को राहत देने को स्वागतयोग्य बताया।
पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि लिथियम-आयरन बैटरी सहित 12 महत्वपूर्ण खनिजों पर सीमा शुल्क हटने से ईवी और इलेक्ट्रॉनिक्स सस्ते होंगे। राज्यों को 50 वर्षों के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण दूरगामी निर्णय है।
प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपन्न व जनजातीय बहुल राज्य है, इसलिए कनेक्टिविटी, जनजातीय कल्याण और औद्योगिक विकास पर केंद्र का फोकस राज्य के लिए नई संभावनाएँ लाएगा।

पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने बजट को समावेशी विकास का दस्तावेज बताया।
प्रदेश उपाध्यक्ष वनोपज संघ यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को मजबूत करता है।
राकेश यादव ने कहा कि यह बजट मध्यम और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक है।
जिला महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव एवं सौरभ लुनिया ने माइनिंग कॉरिडोर, गर्ल्स हॉस्टल योजना और ड्यूटी-फ्री की गई वस्तुओं को रोजगार व शिक्षा के लिए क्रांतिकारी बताया।
जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू ने मेडिकल वैल्यू टूरिज़्म हब की घोषणा को स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया।
कौशल साहू, सुरेंद्र देशमुख, प्रेम साहू, कमलेश सोनी ने कहा कि बजट वैश्विक निवेश और निर्यात को बढ़ावा देगा।
अमीत चोपड़ा ने इसे भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक बताया।
अरुण साहू और जयलाल मालेकर ने इंफ्रा, हाई-स्पीड रेल और टियर-2-3 शहरों के विकास पर जोर को सराहा।
दिपचंद सांखला, ताराचंद सांखला, सुनीता मनहर, गोमती रात्रे, प्रीति बाला, दिप्ती यादव, पुष्पेंद्र चंद्राकर, विनोद जैन, नरेंद्र सोनवानी, गिरजेश गुप्ता, दीपक लोढ़ा, प्रीतम यादव, बंटी बाफना, कमलेश गौतम, महेश पाठक, कमल बजाज, पालक ठाकुर, अशवन बारले, सौरभ जैन, रजत जैन सहित अन्य नेताओं ने बजट को युवा, महिला, किसान और उद्योग हितैषी बताते हुए ऐतिहासिक करार दिया।
निष्कर्षतः, भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में एक मजबूत और यादगार कदम है।

More Stories
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा
छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कानमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला – धान खरीदी की तारीख बढ़ी, अब 5 और 6 फरवरी को भी खुले रहेंगे केंद्र
संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं