बालोद। जिला मुख्यालय स्थित कला केंद्र बालोद में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा महान संत कवि व समाज सुधारक संत बाबा रविदास जी की 649वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित जनों ने जयकारे लगाए और उनके आदर्शों को स्मरण किया।
जिला महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि 15वीं शताब्दी के महान संत रविदास जी युग प्रवर्तक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और समरस समाज की स्थापना का संदेश दिया।

राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक म्हास्के ने कहा कि संत किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि समस्त मानवता के होते हैं। संत रविदास जी ने समाज की बुराइयों के विरुद्ध अलख जगाई। उनके योगदान के लिए मानव समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा।
जनपद पंचायत डौंडी लोहरा के उपाध्यक्ष जय लाल मालेकर ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भक्ति काल में समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उनका प्रसिद्ध वचन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी नैतिक जीवन की प्रेरणा देता है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष के.आर. डहरी ने कहा कि संत रविदास जी ने निराकार ईश्वर की भक्ति का संदेश दिया और समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध किया। उनकी रचनाएं लोकवाणी में प्रचलित हैं तथा गुरु ग्रंथ साहिब व पंचवाणी में भी संकलित हैं।
नगर पालिका परिषद बालोद की पार्षद सुनीता मनहर ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समानता और मानव अधिकारों पर आधारित समाज की प्रेरणा देता है, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष देशमुख, वरिष्ठ नेता कृष्णकांत पवार, पवन साहू, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, महामंत्री राकेश ‘छोटू’ यादव, सौरभ लूनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, भाजपा उपाध्यक्ष कौशल साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू, जिला मंत्री सुरेंद्र देशमुख, प्रेम साहू, निशा योगी, हरीश सांखला, ताराचंद सांखला, युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष मोना तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष समीर खान, मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, अरुण साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संत बाबा रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।








More Stories
ब्रेकिंग न्यूज मांड नदी में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में हड़कंप
छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़कियों से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा को सरपंचों ने दी जन्मदिन की बधाई, सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ सम्मान