सारँगढ़ बिलाईगढ़। प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री हरिनाथ खूंटे ने आज पेश हुए बजट की जमकर सराहना की है। उन्होंने इस बजट को सर्वांगीण विकास का रोडमैप बताते हुए कहा कि इसमें समाज के हर वर्ग किसानों और युवाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। मीडिया को जारी बयान में हरिनाथ खूंटे ने कहा कि यह बजट प्रदेश को ‘समृद्ध भारत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा, “यह केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का संकल्प है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर दिया गया जोर सराहनीय है।
प्रदेश अजा महामंत्री हरिनाथ खूंटे ने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण- लखपति दीदी योजना में विस्तार, सस्ती दवाइयां-कैंसर, डायबिटीज जैसे गंभीर बीमारी के दवा सस्ते,कनेक्टिविटी – बस्तर या अन्य दुर्गम क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क पर विस्तार, शिक्षा – हर जिला में लड़कियों के हॉस्टल।,कृषि – AI पहल से किसान को अपनी भाषा में खेती की जानकारी,माइनिंग कॉरिडोर का निर्माण – बेरोजगारी खत्म, रोज़गार और निवेश बढ़ेगा।
,माध्यम वर्गीय परिवार को राहत मोबाइल,बैटरी, जूता सस्ता होगा।
आगे खूंटे ने कहा यह बजट देश के गरीबों, मजदूरों और किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और राज्य सरकार के सुशासन का यह संगम देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ़्तार बढ़ाने के लिए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एव आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट 2025 लागू किया है जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार और ग्राम पंचायत को सशक्त ढाँचा निर्माण के कारगार साबित होगा।

More Stories
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा
छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कानमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला – धान खरीदी की तारीख बढ़ी, अब 5 और 6 फरवरी को भी खुले रहेंगे केंद्र
संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं