बालोद। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य एवं लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष सहित एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। कलेक्टर मिश्रा ने विशेष गहन पुनरीक्षण के साथ-साथ नामांतरण, बंटवारा, खाता विभाजन तथा अतिक्रमण हटाने से संबंधित कार्यों की भी गहन समीक्षा की।
उन्होंने अवैध कब्जों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान तहसीलदार मार्री बंगला देवरी से पसौद से दुर्ग मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की प्रगति की जानकारी लेते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अविवादित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।

More Stories
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा
छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कानमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला – धान खरीदी की तारीख बढ़ी, अब 5 और 6 फरवरी को भी खुले रहेंगे केंद्र
संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं