बड़ी जोश उमंग के साथ खेल कि शुरुवात हुई
बालोद
लगभग 41 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बालोद जिले को राज्यस्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में घनश्याम सिंह गुप्त कॉलेज, बालोद के खेल मैदान में आयोजित है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना बालोद जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 11 सेक्टरों की टीमें भाग ले रही हैं। बीते तीन वर्षों में बालोद जिले की महिला खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 70 प्रतियोगिताओं में सहभागिता दर्ज कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों की इसी निरंतर उपलब्धि और खेल प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए बालोद को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी गई है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी मनीष टोप्पो ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं, खेल मैदान और तकनीकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बालोद जिले के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा और स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए नई प्रेरणा देगा।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न