बालोद।
संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनदर्शन में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने स्वयं उपस्थित होकर जिले के विभिन्न ग्रामों से आए आवेदकों की समस्याएं और मांगें गंभीरता से सुनीं। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, पेंशन, सड़क, बिजली, भूमि विवाद, कृषि क्षति मुआवजा, धान खरीदी भुगतान, राशन कार्ड, आवास स्वीकृति, नल-जल योजना सहित अन्य विषयों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए गए।
जनदर्शन में आवेदन देने वालों में प्रमुख रूप से
गिरजा प्रसाद साहू (बोहारडीह), शांति बाई (मुंदेरा), लेखबती (दुपचेरा), कमलेश्वरी (अण्डी), जय मां दंतेश्वरी स्व सहायता समूह गब्दी, धनेश्वरी साहू (हथौद), महेंद्र कुमार (अमरीका), लतखोर (कांदुल), रामबगस नेताम (मिर्रीटोला), देवेंद्र रात्रे, लीलेश्वर निर्मलकर , प्रीतम साहू ( सोहपुर), राजकुमारी मेश्राम (बोरिदकला), खुमान सिंह नायक (घोघोपुरी), परमिला बाई, झग्गर ठाकुर (बहेरा भांटा), चंचल साहू , हिरौदी बाई, दुर्गा बाई,केवरा बाई (मुंदेरा), नंदकिशोर साहू (ठेकवाडीह), सागर मिश्रा, पुरुषोत्तम साहू,सुन्हेर साहू, कल्पना रामटेके ( दल्लीराजहरा), जिले के कोटवार संघ, स्व सहायता समूह , विभिन्न मितानिनों अपने लम्बित मामलों सहित जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के आवेदक शामिल रहे।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों की समय-सीमा में जांच कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

More Stories
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा
छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कानमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला – धान खरीदी की तारीख बढ़ी, अब 5 और 6 फरवरी को भी खुले रहेंगे केंद्र
41 साल बाद बालोद को मिली राज्यस्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता की मेजबानी