राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यशवंत ने आज जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कमजोर प्रगति वाले जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कार्य में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री भास्कर विलास सांदीपनी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री पीएस ध्रुव सहित राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वर्चुअल बैठक के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक सहित जिले के सभी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारीगण मौजूद रहे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न