February 5, 2026

बाइक चोर चढ़ा सारंगढ़ पुलिस के हत्थे, साइबर सेल की अहम भूमिका

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ मे चोरी,जुआ- सट्टा, ,अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों पर विशेष निगरानी रख सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किया जा रहा है l दिनाँक 11-05-2024 की मध्य रात्रि ग्राम चंदाई में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर के बाहर खड़ी हुई मोटर साइकिल गाडी क्र CG04KE9667 गाडी पैसन प्रो, ब्लैक कलर का है जिसको अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले जाने का रिपोर्ट प्रार्थी थाना सारंगढ़ आकर दर्ज कराया, जिस पर थाना सारंगढ़ पुलिस ने अप.क्र. :- 377/2024 धारा 379 भा0 द0 वि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया l
अज्ञात चोर के गिरफ्तारी हेतु साइबर सेल एवं सारंगढ़ पुलिस आरोपी की पतासाजी में लगे हुए थे l
की आज दिनाँक 18-05-2024 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम मंधाईभांटा का तेजस्वीनी साहू चोरी का मोटर साइकिल रखा हुआ है और बिक्री करने ग्राहक की तलाश में ग्राम सिंहा थाना पुसौर क्षेत्र की तरफ़ जाना बताये,
उक्त सूचना को वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया गया l
सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा जी के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर प्रसाद चंदेल एवं डी0 एस0 पी0 श्री अविनाश मिश्रा जी के कुशक नेतृत्व में साइबर सेल एवं कोतवाली सारंगढ़ पुलिस की टीम द्वारा आरोपी के पतासाजी हेतु तत्काल ग्राम सिंहा पुसौर क्षेत्र की ओर रवाना हुए l
आरोपी तेजस्वीनी साहू को चोरी के मोटर साइकिल की बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करते हुए पकड़ा गया,
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है  जिला बनने के बाद जिला मुख्यालय में हो रहे अपराधिक घटनाओं को लेकर साइबर सेल की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है सबकी अपनी अहम भूमिका जरूर होता है लेकिन किसी भी जांच का पहला पाठ साइबर सेल से जुड़ा होता है जहा उनकी पत्ता साजी करने लोकेशन निकालने जैसे गतिविधायो के साथ साइबर टीम डिपार्टमेंटल के तौर पर अहम भूमिका होता है वही इस चोरी में साइबर की टीम ने अपनी सूझ बूझ से चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की 
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सारंगढ़ भावना सिँह,साइबर सेल से प्र. आर. विक्कु सिँह ठाकुर, आर. विमल किशोर जांगड़े, आर. कृष्णा महंत एवं सारंगढ़ थाना स्टॉफ की योगदान रहा l