कुसुमकसा।
ग्राम पंचायत खलारी में शुक्रवार को जिला खनिज न्यास निधि से 19 लाख 80 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर भूमिपूजन का कार्य बूथ अध्यक्षों के हाथों संपन्न हुआ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा गिरीराज सिन्हा (गांधी) ने केथोलिक समाज को सम्मान देने की दिशा में एक नई परंपरा की शुरुआत की। उन्होंने पूर्व में घोषणा की थी कि बूथ स्तर पर होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन बूथ अध्यक्षों द्वारा ही कराया जाएगा। इसी क्रम में इस सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन बूथ अध्यक्ष रूप सिंह चौधरी के हाथों कराया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गिरीराज सिन्हा ने कहा कि भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी है, जहां कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। समाज और संगठन को सम्मान देने के उद्देश्य से कुसुमकसा मंडल में होने वाले सभी विकास कार्यों के भूमिपूजन बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी के माध्यम से कराए जाएंगे।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीराज सिन्हा (गांधी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल पुजारी मितेन्द्र वैष्णव, पोषण भूआर्य, ग्राम पंचायत सरपंच, आत्मा राम दुग्गा (जिला सदस्य), प्रीतिरक्षा (उपसरपंच), पुंजराज निषाद, अमित दीक्षित, मोतीलाल यादव, हीरा लाल मंडावी, भगवती सिन्हा, मधुबाला, सियाराम, लीला राम टेड़ी, उमाकांत साहू, एल्ली राम दुग्गा, शीला राम, राधाकृष्ण साहू, युवा नेता सहित ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More Stories
पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बालोद की बड़ी उपलब्धि, राज्य के टॉप-10 में 5 ग्राम पंचायतें शामिल
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक