बिलाईगढ़ – भाजपा नेता मंडल महामंत्री हेतराम साहू ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर समलाई मंदिर पर पूजा-पाठ व दर्शन किया तत्पश्चात बिलाईगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर केंद्र में जाकर मरीजों व उनके साथ गरीब असहाय परिजनों को फल वितरण किया हेतराम साहू हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपना जन्मदिन सरकारी अस्पतालों पर जाकर गरीब और असहाय लोगों के बीच मनाते हैं ! और सभी लोगों को प्रेरित करते हैं कि जन्मदिन के अवसर पर आप सभी भी जरूरतमंद लोगों की मदद करें ऐसा करने से उन्हें शांति और समाज सेवा करने की प्रेरणा मिलती रहती है। बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य भवन पर इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, जिला मंत्री रामनारायण देवांगन, मंडल अध्यक्ष धनेश साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नरेश देवांगन, आईटी सेल जिला संयोजक सतीश रात्रे, किसान मोर्चा प्रदेश विशेष आमन्त्रित सदस्य प्रभाकर कर्ष,मंडल महामंत्री राधा राकेश,मंडल मंत्री लोकनाथ साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष रथ बाई देवांगन, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र जायसवाल,कुलदीपक साहू, ललित बर्मन, युवा मोर्चा कार्यलय मंत्री हरिशंकर देवांगन वह अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन