अन्नदाताओं का सम्मान: होली से पहले जारी होगी धान की एकमुश्त अंतर राशि
सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा के महामंत्री हरिनाथ खूंटे ने छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए बड़े निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के अन्नदाताओं के सम्मान और उनकी खुशहाली के लिए पूरी तरह समर्पित है।
होली से पहले किसानों की झोली में आएगी खुशियां
हरिनाथ खूंटे ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इस घोषणा के तहत, धान की अंतर राशि (बोनस) का भुगतान होली के त्यौहार से पहले एकमुश्त कर दिया जाएगा।
खूंटे ने कहा, “हमारी सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल धान का मूल्य देने का वादा निभाया है। अब होली से पहले एकमुश्त राशि मिलने से किसान परिवार हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मना सकेंगे।”








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न