सरायपाली : खबर निरीक्षण
भारतीय जनता पार्टी सरायपाली विधानसभा अंतर्गत भाजपा मंडल केदुवां के महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छत्तीसगढ़ सरकार के एक महत्वपूर्ण और किसान-हितैषी निर्णय का स्वागत किया है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के अन्नदाताओं के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होली पर्व से पूर्व ही धान की अंतर राशि किसानों के खातों में एकमुश्त जारी करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने ने कहा कि यह फैसला किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक निर्णायक पहल है,जो साय सरकार की संवेदनशीलता और किसान-हितैषी सोच को दर्शाता है।
सरकार ने किसानों की भावनाओं और त्योहार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पूरी राशि एक साथ देने का सराहनीय निर्णय लिया है।
आगे लकड़ा जी ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसान परिवार होली का पर्व उल्लास,सम्मान और आत्मविश्वास के साथ मना सकेंगे।
भाजपा सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहती,बल्कि समय पर अपने वादों को पूरा करने का कार्य करती है।
धान खरीदी से लेकर भुगतान तक की पारदर्शी व्यवस्था ने किसानों का विश्वास और अधिक मजबूत किया है।
सुरोतीलाल लकड़ा ने कहा कि इस निर्णय को लेकर किसानों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देगा तथा बाजार में भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा l
छत्तीसगढ़ सरकार का यह निर्णय निश्चित रूप से किसान कल्याण की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा एवं अन्नदाताओं के चेहरे पर मुस्कान लाना ही भाजपा सरकार की सच्ची प्रतिबद्धता है।

More Stories
भाजपा सरकार किसान हितैषी, वादे को कर रही पूरा: हरिनाथ खूंटे
IDA कार्यक्रम के तहत स्कूलों का औचक निरीक्षण: CMHO ने दिए आयुष्मान कार्ड पंजीयन और दवा सेवन के निर्देश
विद्यालय चांदमारी ने किया प्राचार्य दीप्ति अग्रवाल का सम्मान