बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ ब्लाक से कई दुखद खबर इन दिनों लगातार निकलकर सामने आ रही है चौथीया कार्यक्रम हादसा के बाद अब भटगांव थाना क्षेत्र के मधुबनकला गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे नीचे बैठे मां-बेटे मलबे में दब गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक श्याम सुंदर बंजारे अपनी मां ननकी भूरी के साथ निर्माणाधीन मकान के छज्जे के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छज्जा ढह गया और दोनों उसके नीचे दब गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल मलबा हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।

घटना की सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

भटगांव पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा निर्माण की कमजोरी के कारण हुआ या अन्य कोई वजह रही। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।









More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न