बालोद – जुंगेरा स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों के तहत शनिवार को बैठक महत्वपूर्ण रहा जिसमें युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणाएँ की गईं। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


युवा मोर्चा की घोषणा किरण सिंह देव के मार्गदर्शन, पवन साय के संगठनात्मक निर्देश तथा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के नेतृत्व में संपन्न हुई। संभाग एवं जिला प्रभारी के निर्देश और जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख की अनुशंसा पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू ने जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इसी क्रम में महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मोना टुवानी ने जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के नामों का ऐलान किया। उपस्थित नेताओं ने संगठन को सशक्त बनाने और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, पूर्व जिला मंत्री राजेश दसोडे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्याम जयसवाल तथा जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। समापन संगठनात्मक एकजुटता और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा के साथ हुआ।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न