घरघोड़ा : शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा में समुदाय एवं विद्यालय के मध्य समन्वयता के दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारम्भ की गयी कार्य योजना “न्यौता भोज “का आयोजन किया गया |उक्त भोज का आयोजन विद्यालय मे पूर्व मे भृत्य के पद पर कार्यरत दिवंगत बाबूलाल उरांव के प्रथम पुण्यतिथि पर उनके परिवार वालों ने कार्यरत विद्यालय को चुनते हुए उनके स्मरण मे करवाया |इस अवसर पर उनकी पत्नी लालमुनी ने अपने पति की याद मे ही सही ; उनका यह कार्य छत्तीसगढ़ शासन की योजना को क्रियान्वयन करते हुए छात्राओं को स्वादिष्ट भोजन खीर पूड़ी सब्जी का भोज करवा कर अनुकरणीय कार्य कर समाज को सन्देश देने का कार्य किया है | इस अवसर पर विद्यालय मे उपस्थित शिक्षकों ने छात्राओं के प्रति किए उक्त कार्य को लेकर आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे हैं | विद्यालय मे पूर्व मे भी शैक्षणिक सत्र के दौरान न्यौता भोज का कार्यक्रम आयोजित किया जाकर एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है |








More Stories
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक