सारंगढ़-बिलाईगढ़ – जिले में वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साभर (जंगली हिरण) का शिकार करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें वन अमले ने त्वरित दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।
जानकारी के मुताबिक,सारंगढ़ के रेगालमुड़ा गांव क्षेत्र के जंगल मे रेगालमुड़ा के आरोपियों ने जंगल क्षेत्र में साभर का शिकार कर उसका मांस बांटने की तैयारी कर ली थी। मौके से शिकार और शिकार में इस्तेमाल किए गए हथियार, धारदार औजार और वन्यजीव के अवशेष बरामद किए गए हैं। वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संरक्षित वन्यजीवों के शिकार पर कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है।
वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के वन्यजीव शिकार की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि वन संपदा और जैव विविधता की रक्षा की जा सके।
आरोपीगण – कैलाश पिता आसाराम रेगालमुड़ा
- कौशल पिता आसाराम पटेल रेगालमुड़ा
- ताराचंद पिता कैलाश पटेल रेगालमुड़ा
- रामकुमार पिता भागीरथी पटेल रेगालमुड़ा
- परसराम बरिहा पिता शोभाराम बरिहा रेगालमुड़ा
- कार्तिकेश्वर सारथी पिता महेश राम सारथी रेगालमुड़ा

More Stories
ब्रेकिंग न्यूज!! प्राचार्य को नोटिस,,, फेयरवेल में खतरनाक स्टंट पड़ा भारी: पीएम श्री स्कूल के छात्रों का ट्रैक्टर-कार पर करतब,
नर्मदा धाम सुरसुली में महाशिवरात्रि पर भव्य धार्मिक आयोजन
छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत, रायपुरप्राची विक्रम लालवानी बनी महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष