बरमकेला। बोर्ड परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बैठक के बाद स्टॉफ की बैठक रखी गई जिसमे अनुपस्थित रहने के मामले में पी.एम. श्री सेजेस बरमकेला के 10 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 फरवरी 2026 को बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर संस्था में आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के पश्चात स्टॉफ मीटिंग भी ली गई, जिसमें संबंधित शिक्षक बिना किसी सक्षम अधिकारी को सूचना दिए अनुपस्थित पाए गए। जिसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया ने कड़े रुख अपनाये है और इसे कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए सिविल सेवा आचरण नियम (1965) के तहत कदाचार की श्रेणी में रखा गया है। और नोटिस जारी किया गया है

जिन शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं—
- श्री दया सागर चौहान (व्याख्याता)
- श्री सचिदानंद नायक (व्याख्याता)
- श्री रणविजय सिंह (शिक्षक)
- श्रीमती मालती नायक (सहा. शिक्षक विज्ञान)
- श्रीमती सुनंदा सर्वणकार (शिक्षक)
- श्रीमती साहिना परविन (सहा. शिक्षक विज्ञान)
- कु. सुधा पटेल (व्याख्याता)
- श्रीमती ख्याती चन्द्रा (कम्प्यूटर शिक्षक)
- श्रीमती जया प्रधान (शिक्षक हेल्थ एण्ड केयर)
- श्री हरिश चन्द्राकर (शिक्षक इलेक्ट्रीक एण्ड हार्डवेयर)
नोटिस में सभी संबंधित शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे 20 फरवरी 2026 तक अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।
स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित शिक्षकों की होगी।
मामले को लेकर शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है क्योंकि लगातार एक सप्ताह नहीं बीते है 15 से 20 शिक्षकों को नोटिस जारी किया जा चूका है इस बात से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है की शिक्षा के क्षेत्र मे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं किया जायेगा

More Stories
ब्रेकिंग न्यूज़ | सारंगढ़ के केडार डेम के पास बाघ की दस्तक,,, अफवाह,,निकला तेंदुआ
मंत्रोच्चार के साथ 10वीं के छात्रों को मिला बोर्ड परीक्षा का आशीर्वाद
ग्राम पंचायत सिवनी में वृक्ष कटाई पर विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन