February 19, 2026

ब्रेकिंग न्यूज,,,टाँडीपार नाला के पानी मे मिली तैरते हुए लाश

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – जिले के टाँडीपार गांव से दुखद खबर सामने आई है। टाँडीपार निवासी श्री शेरसिंह जायसवाल की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री जायसवाल बुधवार को दोपहर मे शौच के कार्य से नाला जलाशय के पास गए थे,कई घंठो तक जब ओ घर वापस नहीं आये तो घर वालों को चिंता हुई उसके बाद खोजबीन शुरू किया गया कुछ घंठो बाद परिजनों को पता चला की नाला मे उनकी लाश पानी मे तैर रही है परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और
परिजनों ने पुलिस को सुचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जिनका अंतिमसंस्कार 19 तारिक को गृह ग्राम मे किया जायेगा फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और डूबने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल प्राथमिक दृष्टि से पानी मे डूबने की आशंका जताई जा रही वही यह भी अंदेशा लगाया जा रहा की उम्र उनकी लगभग 65 साल से अधिक हो चुके थे और लूजमोशन की समस्या थी जिसके चलते नाला साइड शौच करने गए थे गए थे तो यह भी अंदेशा लगाया जा रहा हैँ की कही चक्कर आने से पानी मे गिर गए होंगे जिससे उनके साथ यह हादसा हुआ फिलहाल पुलिस हर तरीके से जाँच कर रही हैँ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह पता चल पायेगा