सारंगढ़ – राज्य के खनिज विभाग को बड़ी मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने 32 नव नियुक्त खनिज निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की नसीहत दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खनिज संपदा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है और उसके सुव्यवस्थित दोहन, अवैध खनन पर नियंत्रण तथा राजस्व वृद्धि में खनिज निरीक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने नव नियुक्त अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्पक्षता और पूरी निष्ठा के साथ करें।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन 32 खनिज निरीक्षकों की पदस्थापना प्रदेश के विभिन्न जिलों में की गई है, जिससे अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने और राजस्व संग्रह में तेजी लाने में मदद मिलेगी।
नव नियुक्त खनिज निरीक्षकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्य के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।





More Stories
83 किलो 800 ग्राम गांजा जप्त,, आरोपी फरार , जिसे अंबिकापुर से किया गिरफ्तार
ब्रेकिंग न्यूज,,,टाँडीपार नाला के पानी मे मिली तैरते हुए लाश
गाताडीह बीट में भीषण आग, सैकड़ों पेड़ जलकर राख,,, देखे वीडियो