बालोद। आम जनता की सुविधा और समस्याओं के त्वरित निराकरण को ध्यान में रखते हुए संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में जनदर्शन के आयोजन दिवस में बदलाव किया गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि अब जनदर्शन कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार यह नई व्यवस्था 23 फरवरी से प्रभावी होगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को किया जाता था, जिसे अब परिवर्तित कर सोमवार कर दिया गया है।
प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से अधिक संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं और मांगें सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे, जिससे निराकरण प्रक्रिया और अधिक सुगम व प्रभावी बनेगी।

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश