बालोद, दिनांक 21 फरवरी 2026 (शनिवार)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बालोद में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिन धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस अवसर पर संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन किया गया तथा मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें संगीतमय रामायण पाठ एवं भजन-कीर्तन हुआ। तत्पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद स्वरूप खीर-पूरी बांटी गई तथा कार्यालय के बाहर राहगीरों को भी खीर-पूरी का वितरण किया गया।
जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के चेमन देशमुख ने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों पर स्थापित होता रहे, मां दंतेश्वरी की कृपा सदा आप पर बनी रहे।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जिले के सभी मंडलों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने फल वितरण एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) यज्ञदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, हरीश कटझरे, टिनेश्वर बघेल, सुरेंद्र देशमुख, जितेंद्र साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, प्रेम साहू, निशा योगी, कमलेश सोनी, प्रदीप साहू, मुकेश कौडो, कमल पनपालिया, लोकेश श्रीवास्तव, अरुण साहू, दयानंद साहू, दुर्जन साहू, दानेश्वर मिश्रा, राकेश बंटी बाफना, प्रीतम यादव, गोकुल ठाकुर, श्रीकांत वर्मा, रविंद्र टेमरिया, संजय शर्मा, हरिश्चंद्र साहू, सदानंद साहू, वीरेंद्र साहू, संतोष साहू, प्रीती देशमुख, दीप्ति साहू, सीता नेताम, भुवनेश्वरी चंद्राकर, क्षमता चंद्राकर, दिव्या बजाज, श्वेता राजपूत, राजेश्वरी डड़सेना, संजू कौमार्य, संतोष पाठक, टिक्कू यादव, रेवा, दिनेश, उत्तरा धरेंद्र, अंकुश कुंजाम, टुमन नेताम, कोमल दुग्गा सहित पार्टी के समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

More Stories
शासकीय महाविद्यालय बालोद के छात्र लक्ष कुमार साहू ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
नगर पालिका उपाध्यक्ष को जातिगत अपमान और जान से मारने की धमकी
राष्ट्रीय राजमार्ग 930 पर खतरनाक मोड़ बेनकाब — सुरक्षा घेरा नदारद, नागरिकों की जान जोखिम में