धमतरी – इन दिनों छत्तीसगढ़ मे अजीबो गरीब किस्से और कांड देखने सुनने को मिल रहा है जहाँ एक बहुत ही कम उम्र का लड़का बड़े अफसर बनकर घूम रहा है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है आपको बता दे फर्जी अफसर बनकर शहर में खुद को सीआईडी अधिकारी बताकर लोगों पर धौंस जमाने और अवैध लाभ लेने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फर्जी आईडी कार्ड और “नेशनल क्राइम कंट्रोल” का बोर्ड लगाकर स्कॉर्पियो वाहन में घूम रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी टोल टैक्स से बचने और अन्य अवैध फायदे लेने के उद्देश्य से खुद को अधिकारी बताता था। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान फर्जी पहचान पत्र, बोर्ड और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान टिकेश्वर नरेटी (28 वर्ष), पिता सगराम नरेटी, निवासी ग्राम डांगरा, थाना दुर्गकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की तैयारी मे है मामले की आगे की जांच जारी है।

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश