February 23, 2026

ब्रेकिंग न्यूज,,, मामूली बात पर चाकू से हमला,,,अपराध की खाई मे गिरता समाज

खबर शेयर करें

सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले बिलाईगढ़ से इन दिनों कई घटनाये निकल कर सामने आ रही हैँ अक्सर जिले की बात करें तो अधिकांश आपराधिक घटना, हादसा, जैसे कई मामले निकल कर सामने आते रहते हैँ एक बार फिर से बिलाईगढ़ ब्लाक से चाक़ू से हमला करने की खबर सामने आ रही हैँ आपको बता दे सरसीवां थाना क्षेत्र में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मामूली विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।


घटना सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के सरसीवां थाना क्षेत्र की है, जहां दुरुमगढ़ निवासी काशी भारद्वाज पर सोहागपुर के रहने वाले सोनू साहू ने चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने काशी के सिर और पीठ पर चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल काशी भारद्वाज किसी तरह सरसीवां थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी सोनू साहू अक्सर नशे की हालत में रहता है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल घायल का उपचार कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच जारी है

अपराध पर शासन प्रशासन के साथ अब सामाजिक स्तर पर काम करने की जरुरत है

फिलहाल अपराध को रोकने शासन प्रशासन काम कर रही हैँ और कार्यवाही भी देखने को मिलती हैँ लेकिन अब समय है समाज और परिवार को आगे आने का क्योंकि अगर किसी परिवार मे ये समझाइश की पहल शुरू हो की छोटी छोटी बातो को लेकर बड़ा विवाद न करें, गुस्से मे या आवेश मे आकर किसी प्रकार का कोई आपराधिक कदम न उठाये और नशे से भी दूर रहने की हिदायत दे तो हो सकता है इसका सकारात्मक संकेत आने लगे ऐसा नहीं हैँ की परिवार नहीं करता होगा लेकिन अब यह सोचने की जकरूरत हैँ की जिस तरह से समाज और परिवार मे अपनी रीती रिवाज़ और परंपरा को बखूबी अपनाते है उसी तरह से उतने ही प्रभावी ढंग से परिवार और समाज खुद आगे आकर समझाइश और सन्देश दे तो शायद आने वाले दिनों मे अपराध या बिगड़ते समाज को बदल पाए