बालोद, 23 फरवरी 2026 (सोमवार), जय स्तंभ चौक।
कांग्रेस द्वारा एआई समिट में कथित आपत्तिजनक कृत्य के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने सोमवार को जय स्तंभ चौक में विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।
विरोध सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के चेमन देशमुख तथा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख ने कहा कि कांग्रेस का यह कृत्य देश की छवि को आघात पहुँचाने वाला है। नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस अब देशहित के विरुद्ध आचरण कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में पुतला दहन कर लोकतांत्रिक तरीके से असहमति दर्ज की गई।

कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उपस्थित प्रमुख नेताओं में जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख, जिला मंत्री प्रेम साहू, बालोद शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पूर्व जिला मंत्री राजेश दसोडे, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, किसान मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पेंद्र तिवारी सहित किसान मोर्चा, युवा मोर्चा एवं विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न