बालोद,
मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत खपराभाट क्षेत्र में 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन के निर्माण हेतु ₹1.90 करोड़ (एक करोड़ नब्बे लाख रुपए) की राशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से आसपास के लगभग 30 गांवों के लोगों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने जिले के समग्र विकास को सदैव प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रयास किए हैं, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। उनके प्रयासों के फलस्वरूप मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत खपराभाट क्षेत्र में यह राशि स्वीकृत कराई गई, जिससे क्षेत्र के 30 गांवों के नागरिकों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
विद्युत सब स्टेशन के स्थापित होने से क्षेत्रवासियों को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। गांव-गांव में सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी तथा विद्युत कटौती और लो वोल्टेज जैसी समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस विकास कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में प्रभा नायक (जिला सदस्य), रामलाल नायक, हरीश कटझरे, विवेक वैष्णव, राधेश्याम देवांगन, टूमननलाल साहू (जनपद सदस्य), पोषण देवांगन, चित्रा साहू (जनपद), निरंजन साहू, नरेश साहू, रमेश सोनवानी, किशोरी साहू, अरविंद सुराणा, शिवकुमार धरमगुडे, मोहित साहू, गजेंद्र चौधरी एवं रामप्रसाद साहू शामिल हैं।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न