बालोद। ग्राम पंचायत तरौद में डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सीएससी केंद्र एवं पीजी केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति गरिमापूर्ण रहा |
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष तोमन साहू जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य माहेश्वरी ठाकुर जी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच धर्मेंद्र कुमार रामटेके ने की। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों में टिकेश्वरी पटेल , मान बाई ठाकुर, जानकी यादव, तुलेश्वरी साहू, सुरेंद्र यादव, देवलाल ठाकुर, सोहन ठाकुर, जितेंद्र देवांगन सभी पंचगण मौजूद रहे। साथ ही सचिव सीमा सेन, ग्राम पटेल मिलेन्द्र कुमार निषाद एवं अनेक ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तोमन साहू ने कहा कि सीएससी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण का आधार बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंकिंग सेवाएं, शासकीय योजनाओं से संबंधित कार्य एवं अन्य ऑनलाइन सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को शहरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा समय और संसाधनों की बचत होगी।
जनपद सदस्य माहेश्वरी ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह केंद्र गांव के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं की उपलब्धता से ग्रामीणों की भागीदारी शासन की योजनाओं में और अधिक बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने युवाओं से इस सुविधा का अधिकतम उपयोग करने एवं तकनीकी ज्ञान अर्जित करने का आह्वान किया।
सरपंच धर्मेंद्र कुमार रामटेके ने ग्राम पंचायत की ओर से सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत का प्रयास है कि गांव में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बताया कि सीएससी केंद्र की स्थापना से गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर सुलभ होंगी, जिससे ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उद्घाटन के साथ ही केंद्र में सेवाओं का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों को तत्काल लाभ मिलना शुरू हो गया है।

More Stories
खपराभाट में 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन हेतु ₹1.90 करोड़ स्वीकृत — 30 गांवों को मिलेगा निर्बाध बिजली का लाभ
भाजपा किसान मोर्चा का विरोध प्रदर्शन — राहुल गांधी का पुतला दहन
ब्रेकिंग न्यूज 5 लोगो की ह..त्या का प्रयास,,, 3 की हुई मौ”त