February 26, 2026

सेल्फ डिफेंस ट्रैनिंग- शिक्षा के साथ आत्मरक्षा

खबर शेयर करें

बसना : खबर निरीक्षण

समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के पीएम श्री आत्मरक्षा कार्ययोजना के निर्देशानुसार पीएम श्री सेजेस बसना में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है |
शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य विशेष रूप से बालिकाओं में आत्मविश्वास को बढ़ाना और साथ ही साथ किन्हीं विपरीत परिस्थितियों से आत्मरक्षा करने के लिए प्रशिक्षित करना है l
यह सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग अंतर्राष्ट्रीय कुडो खिलाड़ी और कुडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुश्री मीरा पण्डा द्वारा दी जा रही है।
प्रशिक्षण के अवसर पर प्रशिक्षार्थियों के मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन के लिए प्राचार्य सुश्री गिरिजा साहू ने सभी प्रशिक्षार्थियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण आपको शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखेगा |
प्राचार्य महोदया ने बताया कि यह प्रशिक्षण न केवल आत्मरक्षा के लिए है,बल्कि इस प्रशिक्षण से मार्शल आर्ट्स के विभिन्न खेल विधाओं जैसे कराटे,कुडो,जुडो,ताइक्वांडो आदि के गुड़ सीखकर राज्य स्तर,राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यालय और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं|
संवाददाता को आत्मरक्षा प्रभारी,व्यायाम शिक्षक भूपेन्द्र प्रधान ने बताया कि जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री अंजली बरमाल,विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे,सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर,बीआरसीसी अनिल साव एवं खिरोद्र पुरोहित के मार्गदर्शन में विगत वर्षों से पीएम श्री सेजेस बसना के खेल परिसर में कराटे,ताइक्वांडो आदि मार्शल आर्ट्स खेलों के शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित होती रही हैं एवं यहां से खिलाड़ियों ने राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर की शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में शिरकत किया है।
इसकी उपयोगिता को बताते हुए वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक सत्यनारायण ठाकुर ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में आत्मरक्षा ट्रेनिंग में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।|