सारंगढ़ बिलाईगढ़ – लगातार कुछ दिनो से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अलग अलग क्षेत्र से मौत की खबर सामने आ रही 24 घठे बीते नहीं हत्या की घटना को एक बार फिर सिटी कोतवाली सारंगढ़ क्षेत्र से एक युवक का शव लटका हुआ मिला जिसकी खबर निकल कर सामने आ रही है आपको बता दे सारंगढ़ जिले के दर्रा भाठा खार क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। शव सड़ी-गली अवस्था में होने से आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत कई दिन पहले हुई है।
खेत की ओर गए ग्रामीणों ने पेड़ पर लटकता शव देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सारंगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल के लिए रवाना हो रहा हैँ सूत्र बता रहे की जिस लड़के की बॉडी पेड़ पर सड़ी गली स्थिति मे हैँ ओ मृतक हरदी निवासी बताया जा रहा है जिसकी उम्र तक़रीबन 17 से 20 वर्ष बताया जा रहा है वेश भूषा से कुछ लोगो का कहना है की ये आयुष आंचल बताया जा रहा हैँ जो की कई 17 तारिक से घर से निकल गया था जिसकी गुमशुदगी की रिपोट भी परिजनों ने थाने मे दर्ज कराई हैँ लेकिन अब एक हफ्ते से ज्यादा दिन गुजर गए घर नहीं लौटा और आज ग्रामीणों ने पेड़ पर लटका हुआ उन्हें ग्रामीणों ने देखा है युवक अभी 12 वी की पढ़ाई कर रहा था आगमी मे कुछ दिन मे 12 वी की परीक्षा देना था फिलहाल यह आत्महत्या हैँ या फिर हत्या इसकी जाँच पुलिस करेंगी फिलहाल बॉडी पूरी तरह से गल चूका हैँ फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक बजट: विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम — दीनानाथ खूंटे
महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता – श्रीमती उषा पटेल
बजट में आंकड़ों का विस्तार, बिलाईगढ़ पुनः उपेक्षित- चंद्रदेव राय