बालोद, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय जुंगेरा में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026’ को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला एवं योजना बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्रों पर दीप प्रज्वलन एवं राजकीय गीत के साथ हुई। कार्यशाला पांच सत्रों में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कार्यकर्ता प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनावी दल नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित संगठन है। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रबोधन, कौशल विकास और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करना है। उन्होंने जानकारी दी कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी ग्रामीण एवं शहरी मंडलों में 24 घंटे (एक रात, दो दिन) के अभ्यास वर्ग आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद 15 अप्रैल से जिला स्तरीय वर्ग प्रारंभ होंगे। इस वर्ष प्रशिक्षण मॉड्यूल को आधुनिक और व्यापक स्वरूप दिया गया है।

प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता प्रखर और विषयों के अच्छे जानकार बनते हैं, जिससे संगठन और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहायता मिलती है। प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने भाजपा को विचार आधारित संगठन बताते हुए नीति, सिद्धांत और संगठनात्मक संरचना की समझ को आवश्यक बताया।
प्रदेश आईटी सेल के भरत भमनानी ने प्रशिक्षण के लिए चयनित सात प्रमुख विषयों की जानकारी दी, जिनमें वैचारिक अधिष्ठान, जनसंघ से भाजपा तक का सफर, आदर्श कार्य-पद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सोशल मीडिया व आईटी का उपयोग तथा रात्रिकालीन सांस्कृतिक सत्र शामिल हैं। जिलास्तरीय वर्गों में 11 विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।
प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि यह महा अभियान मंडल स्तर तक आयोजित कर वैचारिक रूप से दृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम और समाज सेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना लक्ष्य है।
कार्यशाला जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व में जिला प्रशिक्षण टोली के मार्गदर्शन एवं जिला पदाधिकारियों, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के सहयोग से संपन्न हुई। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न