सारंगढ़ – शहर के व्यस्ततम स्थल भारत माता चौक पर लगातार हो रहे पुतला दहन, पंडाल निर्माण, नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) डॉ वर्षा बंसल ने कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार भारत माता चौक पर बिना अनुमति किसी भी प्रकार का पुतला दहन, धरना-प्रदर्शन, सभा, नारेबाजी या पंडाल लगाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से आमजन को असुविधा होती है और यातायात बाधित होता है, जिससे कभी भी अप्रिय स्थिति बन सकती है।

SDM ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संगठन या व्यक्ति को प्रदर्शन अब भारत माता चौक पर नहीं किया जायेगा इस पर sdm ने रोक लगा दी हैँ आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन के इस फैसले के बाद राजनीतिक व सामाजिक संगठनों में हलचल तेज हो गई है। वहीं आम नागरिकों ने शहर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन के कदम को जरूरी बताया है।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न