बालोद। दिनांक 27 फरवरी 2026 शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला बालोद की परिचयात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक विचारधारा को अनुसूचित जनजाति समाज तक प्रभावी रूप से पहुंचाना तथा समाज को मुख्यधारा से जोड़ते हुए सामाजिक चेतना का विकास करना |
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयकार से हुई |
संगठन की भूमिका और जिम्मेदारी पर मार्गदर्शन

प्रदेश महामंत्री देवेंद्र महला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है और कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण तथा जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज के बीच कार्य करना एक बड़ा अवसर और जिम्मेदारी है, जिसमें समय की पाबंदी और संगठनात्मक अनुशासन अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अनुसूचित जनजाति समाज से मुख्यमंत्री होना कार्यकर्ताओं के वर्षों के परिश्रम का परिणाम है। प्रदेश की 29 आरक्षित विधानसभा सीटों के साथ-साथ लगभग 50 अन्य सीटों पर भी जनजातीय मतदाताओं की निर्णायक भूमिका रहती है, इसलिए समाज के बीच सक्रियता और बढ़ाना जरूरी है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि मोर्चा से जुड़े कई कार्यकर्ता आज बड़े जनप्रतिनिधि बने हैं — बस्तर के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश कश्यप सांसद बने, रायगढ़ से राठिया जी भी संसद बने, देवेंद्र प्रताप को राज्यसभा की जिम्मेदारी मिली, कांकेर के पूर्व अध्यक्ष रहे आशाराम नेताम विधायक बने, मारवाही के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे प्रणव विधायक बने तथा पूनम सिंह मरावी प्रेमनगर से विधायक हैं। साथ ही जिले से भी जनप्रतिनिधि, सरपंच जैसे पदों पर हैं अपने जिम्मेदारियों के कारण उन्होंने कहा कि संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को नेतृत्व के अवसर निरंतर मिलते हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा “जनजातीय गौरव दिवस” जैसे आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
अंत में उन्होंने प्रेरक नारा देते हुए कहा —
“शेरों की तरह दहाड़ हो, अनुसूचित जनजाति का ललकार हो,
एक नहीं बार-बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार हो।”
अनुशासन और जिम्मेदारी पर जोर
भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए कहा कि संगठनात्मक कार्य योजनाबद्ध और अनुशासित तरीके से होने चाहिए। प्रत्येक बैठक सूचिबद्ध रूप में आयोजित हो तथा सभी पदाधिकारियों के दायित्व स्पष्ट रूप से तय किए जाएं, ताकि कार्य समय पर पूर्ण हो सके।
उन्होंने कहा कि पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और टीम भावना के साथ संगठन को मजबूत करें। जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने से भविष्य में नेतृत्व के नए अवसर प्राप्त होते हैं।
जिलाध्यक्ष का संदेश
अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष के.के. ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा समाज सेवा और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर आधारित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की नीति, रीति और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा जनजातीय समाज को सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि मोर्चा के सभी कार्यकर्ता समाज और संगठन के बीच सेतु बनकर कार्य करें तथा जिम्मेदारी और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान दें।

अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का संकल्प लेते हुए बैठक का समापन किया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र महला, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष के.के. ठाकुर, महामंत्री मुकेश कौड़ो, उपाध्यक्ष ईश्वर भुआय, अनीता कुमेटी, संतोष नेताम, निरंजन पटौदी, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सोरी, सह कोषाध्यक्ष मनहरन ठाकुर, मीडिया प्रभारी नागेश्वर सलाम, कार्यालय मंत्री गोकुल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडल अध्यक्षों में गोमती रात्रे, मोहन ठाकुर, सहदेव हिडको , भीमसेन धुरू, उमाशंकर ठाकुर, संतोष तारम, संत राम सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न