डौंडी/ शुक्रवार को बीआरसी सभागार डौंडी में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई डौंडी द्वारा शैक्षिक कैलेंडर वर्ष-2026 का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम शिक्षकों के उत्साह और गरिमामयी वातावरण के बीच आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता सुधार एवं शैक्षणिक गतिविधियों को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत डौंडी के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा स्थायी समिति के अध्यक्ष भोला राम नेताम , विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी उपस्थित साथ ही छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख, जिलाध्यक्ष एलेन्द्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद कौसमार्य, बीईओ श्री पी.के. चतुर्वेदी तथा बीआरसी श्री एस.एन. शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने शैक्षिक कैलेंडर का विमोचन करते हुए कहा कि यह कैलेंडर शिक्षकों के लिए पूरे वर्ष की शैक्षणिक गतिविधियों, मूल्यांकन, सह-पाठयक्रम कार्यक्रमों एवं विद्यालयीन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि तथा ब्लॉक के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा क्षेत्र में सामूहिक सहयोग और समन्वय से कार्य करने का संकल्प लिया गया।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न