सारंगढ़-बिलाईगढ़- जिले की लंबे समय से जर्जर और बदहाल पड़ी सड़कों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। बजट वर्ष 2026-27 में जिले की कई महत्वपूर्ण सड़कों को शामिल करते हुए करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के ग्रामीणों और आमजनों में खुशी की लहर है।
भाजपा नेता हरिनाथ खूंटे ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विभिन्न पहुंच मार्गों, मुख्य सड़कों एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों को बजट में शामिल किया गया है, जिससे आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वर्षों से खराब सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब बजट में स्वीकृति मिलने से जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा और क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।
हरिनाथ खूंटे ने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की ओर से सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में जिले में और भी विकास कार्यों की सौगात मिलेगी।
जिलेवासियों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब बदहाल सड़कों से मुक्ति मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी।









More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न