सारंगढ़। सारंगढ़–बरमकेला मार्ग पर बांधापली पेट्रोल पंप के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 11 BG 7821 ने अचानक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार हेतु RSM Hospital पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घायल युवक की पहचान ईश्वर पटेल (20 वर्ष), पिता हरि पटेल, निवासी सालर के रूप में हुई है। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल सिटी कोतवाली सारंगढ़ को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है।
पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है तथा वाहन क्रमांक के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।









More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न