बालोद। जिले में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने अर्जुन्दा और मटेवा स्थित आरा मिलों पर ताबड़तोड़ छापा मारकर सख्त कदम उठाया है। इस कार्रवाई से अवैध काष्ठ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
वन विभाग की टीम को छापेमारी के दौरान मिल परिसर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित अर्जुन लकड़ी बरामद हुई, जिसका कोई वैध रजिस्ट्रेशन या परिवहन परमिट उपलब्ध नहीं था। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि अवैध कटाई कर प्रतिबंधित लकड़ी सीधे आरा मिलों तक पहुंचाई जा रही थी।
कार्रवाई के तहत आरा मिल संचालकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही दोनों आरा मिलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।
डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध काष्ठ कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन संपदा की सुरक्षा और हरियाली को बचाने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए वन विभाग की टीम को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी ऐसे ही सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न