February 5, 2026

श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा

खबर शेयर करें

प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी एवं जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक ने जिला कार्यकारिणी व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ छत्तीसगढ़ श्रमजीव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी के सहमति से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के अध्यक्ष गोल्डी नायक ने वरिष्ठ पदाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति आदेश जारी की जिसमें जिले भर के वरिष्ठ पत्रकार और युवा पदाधिकारी को हम जवाबदारी सौपते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरविंद अवस्थी जी के द्वारा प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई जी, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी, संभाग सचिव यशवंत सिंह ठाकुर जी के सहमति से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के अध्यक्ष मिथुन नायक गोल्डी जी के द्वारा जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक एवं तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति आदेश जारी की गई। जिनमें निम्न साथियों को प्रमुख पदों में नियुक्त करते हुए अहम जवाबदारी सौपी गई। जिसमें जिले के वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल जी को कार्यकारिणी का संरक्षक
तेज तर्रार युवा पत्रकार
रामकुमार थुरिया कनकबीरा सारंगढ़ को जिला महासचिव कि हम जवाबदारी सोपी गई है उनके साथ ही जिला उपाध्यक्ष पद पर योगेश शर्मा बिलाईगढ़, ओंकार केसरवानी नंदा चौक सारंगढ़,
राजमणि केसरवानी बीरपारा सारंगढ़, प्रदीप नायक बरमकेला, सहदेव सिदार भटगांव को जिला कोषाध्यक्ष पद पर कैजार अली भारत माता चौक मुल्ला पेट्रोल पंप सारंगढ़ को जिला सचिव पद पर
गौतम बंजारे गोडम,
अश्वनी साहू बरमकेला, संदीप शर्मा दानसरा, गोपाल साहू पवनी, रूपनारायण सिंह ठाकुर भटगांव, को जिला प्रवक्ता पद पर लक्ष्मी नारायण लहरे कोसीर, मुकेश साहू अधिवक्ता परसदा को जिला संयुक्त सचिव पद पर विश्वनाथ बैरागी नवरंगपुर, दिलीप टंडन विशालपुर सारंगढ़, कमलकांत चौहान रेंजरपारा सारंगढ़, सुभाष जायसवाल बाबाकुटी सारंगढ़,
मुकेश अग्रवाल सरसीवा को जिला सदस्य व सोशल मीडिया प्रभारी पद पर सतीश रात्रे बिलाईगढ़, राजेश भारद्वाज कोसीर,
अरुण निषाद सारंगढ़ (कार्यालय प्रभारी) को नियुक्त किया गया है।
ब्लॉक एवं तहसील अध्यक्ष गण में
गोपेश रंजन द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष सारंगढ़, मोहन नायक ब्लॉक अध्यक्ष देवगाव बरमकेला, शैलेंद्र देवांगन तहसील अध्यक्ष बिलाईगढ़,
धर्मेंद्र साहू तहसील अध्यक्ष भटगांव,
आकाश पांडे तहसील अध्यक्ष सरसीवा को नए दायित्व के लिए नियुक्त किया गया।