गिरौदपुरी : गोपाल लहरिया
सतनामी समाज के सभी संगठन के पदाधिकारियों,समाज सेवक,जनप्रतिनिधि युवा एवं समाज के कर्मठ कार्यकर्ताओं तथा जिम्मेदारी साथियों को सूचित किया जाता है कि गिरौदपुरी धाम अमरदास गुफा में जैतखाम काटे जाने के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा तीन बिहारियों को गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया है और जो कारण बताया गया है वें पुरी तरह मंनगड़त लग रहा है,जो समाज के किसी भी व्यक्ति को विश्वास नहीं हो रहा है।
राज्य सरकार से उक्त प्रकरण में वास्तविक दोषियों की गिरफ्तारी के लिए उच्च स्तरीय जांच एवं CBI जांच की मांग करते हुए दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग के लिए जिला मुख्यालय बलौदा बाजार में जंगी प्रदर्शन करने के लिए रुपरेखा तैयार करने एवं आगे की रणनीति बनाने के लिए आवश्यक बैठक आज दिनांक 23 मई 2024 दिन गुरुवार को दोपहर समय 12 बजे स्थान सतनाम धर्मशाला मड़वा गिरौदपुरी में रखा गया है।
बैठक में सभी जिलों के जिम्मेदार सामाजिक पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं सभी समिति संगठन के पदाधिकारीगण को आमंत्रित किया गया हैं।। सभी सतनामी समाज के प्रमुख कार्यकताओ से निवेदन किया गया है अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वाभिमान एवं न्याय की लड़ाई को सफल बनाने के लिए अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति प्रदान करने की अपील किया ।
विशेष तौर पर देखा जाए तो अमर गुफा गिरौदपुरी धाम घटना की उच्च स्तरीय CBI जांच के लिए राज्यपाल,मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम ज्ञापन देना है
और सभी सतनामी समाज एवं संगठनों के सभी पदाधिकारी अपने-अपने लेटर पैड को साथ में लेकर आवें।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन