प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को पीड़िता अपने परिचित एक नाबालिक के साथ बाइक से रजही डैम घूमने गई थी आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद उक्त नाबालिक ने उनके साथ दुष्कर्म किया और इस बीच रजही गांव के दो और युवक वहां आए
पीड़िता के बयान अनुसार घटना का विडियो बनाया और उनके साथ उन्होंने भी दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल करने का प्रयास किया |
घर लौट के बाद पीड़िता ने रोते हुए अपने साथ जो अनाचार हुआ है उस संबंध में अपने माता-पिता को जानकारी दी रविवार को पीड़िता कि मां ने तत्काल दल्लीराजहरा थाना आकर शिकायत दर्ज कराई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया |
दल्लीराजहरा सीएसपी ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज क्रमांक 51 /2026 के तहत धारा 147/2 127 62 49 बीएनएस साथ ही पाॅक्सो एक्ट की धारा 6 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू किया और जल्द ही पुलिस को कामयाबी मिली वारदात में शामिल नाबालिक सहित तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां उन तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया |

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह