बालोद। जनपद सदस्य भगवती उइके ने होली पर्व की समस्त जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विशेष रूप से महिलाओं और युवा पीढ़ी को संदेश दिया है कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में हमें त्योहारों को शांति पूर्ण, सुरक्षित और मर्यादित तरीके से मनाने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की हुड़दंग, नशाखोरी या आपसी विवाद से दूर रहकर समाज में सकारात्मक संदेश देने की जिम्मेदारी युवाओं पर है।
भगवती उइके ने महिलाओं से भी आग्रह किया कि वे समाज में जागरूकता फैलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और परिवार व आसपास के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करें।
उन्होंने विशेष रूप से जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पानी प्रकृति की अमूल्य देन है, इसलिए होली के अवसर पर पानी की अनावश्यक बर्बादी न करें। सूखी होली या सीमित पानी के उपयोग से त्योहार मनाकर हम आने वाली पीढ़ी के लिए संसाधनों को सुरक्षित रख सकते हैं।
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ होली मनाएं और समाज में एकता का संदेश दें।

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश